मामूली विवाद में बच्चे की हत्या

 बांका:  बांका में मामूली विवाद को लेकर दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक मासूम की हत्या  कर दी गयी. आरोपियों ने बच्चे को मफलर और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बच्चे का शव कुएं में तैरता देेेख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं.  जानकारी के मुताबिक, टाउन थाना क्षेत्र ककना गांव के रहने वाले विनोद चौधरी का पड़ोसी संजू देवी और उसके पति अरविन्द चौधरी के साथ विवाद चल रहा था. संजू और उसके पति ने अपने दामाद के साथ मिलकर बदला लेने का प्लान तैयार किया. रविवार को अरविन्द चौधरी और उसकी पत्नी ने दिनभर विनोद चौधरी के घर की रेकी की. रविवार को जब उनका बेटा बजरंगी (10) शाम को घर से खेलने के लिए निकला तभी उसकी हत्या कर दी गयी और शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया.बेटे के रात हो जाने पर भी घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गये और उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी. काफी देर खोजबीन के बाद भी बजरंगी का पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसका शव तैरता दिखायी पड़ा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया शव को जब बाहर निकाला गया तो सिर में पत्थर और कमर में मफलर बंधा हुआ था।

. हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.' -शंभूनाथ यादव, टाउन थानाध्यक्ष 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post