महिलाओं से उज्ज्वला योजना के नाम पर ठगी का आरोप

 बांका:-गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना से गैस दिलाने के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से राशि वसूली का मामला सामने आया है। वसूली की गई राशि की जानकारी मीडियाकर्मियों को हो जाने के बाद कुछ की राशि वापस करने की भी बात बताई जा रही है। ताजा मामला तब सामने आया जब प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत जंघिरा गांव की लगभग दस महिला उपभोक्ताओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए भैरोगंज स्थित एक चाय दुकानदार का पुत्र दिवाकर वर्णवाल जो कटोरिया स्थित कठौन के गैस एजेंसी के भेंडर का काम करता है। उसी ने सभी लाभुकों को फोन करके बुलाया औऱ एक एक हजार रुपए नकदी वसुला। और फिर दुसरे दिन आप लोगों को गैस कनेक्शन मिल जाएगा कह कर वापस भेज दिया। इस संबंध में महिला उपभोक्ता पानो देवी,मोहनी देवी,तारा देवी,बीरमा देवी,देवन्ती देवी इत्यादि ने बताई कि गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए दिवाकर बरनवाल ने कठौन ले जा कर  एजेंसी कार्यालय में अंगुठा लगवा लिया, और आज गैस देने के नाम पर कर एक हजार रुपए ले लिया।जिसे लेकर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप एवं हो हल्ला होने पर कुछ लाभुकों का पैसा वापस कर दिया गया। इस संबंध में आरोपी दिवाकर वर्णवाल कुछ भी बोलने से कतराते रहे औऱ इतना ही कहा कि हमने किसी से पैसा नही लिया है। जबकि भैरोगंज एचपी गैस के संचालक निशा शालिनी ने बताया कि उज्ज्वला योजना में कोई राशि किसी से नही ली जाती है।अब अगर कोई बाहरी व्यक्ति वसूली करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में किसी के द्वारा लिखित आवेदन आनंदपुर पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ठगी के शिकार हुए लोगों का आवेदन प्राप्त नहीं हुई है आवेदन मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post