पंचायत चुनाव को लेकर चौथे दिन रजौन में 566 लोगों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

रजौन (बांका), रजौन आईटी भवन परिसर में पंचायत चुनाव के पांचवें दिन सोमवार को एनआर कटवाने एवं चौथे दिन नामांकन पत्र दाखिल करने करने के लिए काफी गहमागहमी रही। सुबह 3 बजे से ही नामांकन काउंटरों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जो दोपहर होते होते यह भीड़ करीब 10 हजार तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य के काउंटरों पर था। इस दौरान वार्ड सदस्य के काउंटरों पर काफी भीड़ रहने के कारण आपस में ही कई प्रत्याशी भीड़ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। जिसको लेकर वहां उपस्थित पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल कर लोगों को शांत करवाया। इस दौरान प्रखंड के कई प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए नामांकन करने के लिए पहुंचे हुए थे। नामांकन काउंटरों पर सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ से खचाखच भर गया था।अपनी जीत को दर्ज करने के लिए दिन और शुभ मुहूर्त को देखते हुए नामांकन करवाने को लगातार प्रत्याशी पहुंच रहे हैं। सोमवार को चौथे दिन नामांकन के लिए मुखिया 26, वार्ड सदस्य 379, पंचायत समिति 26, सरपंच 13, पंच 122 कुल 566 प्रत्याशी ने नामांकन कराया। पांचवें दिन 72 लोगों ने एनआर कटवाया। नामांकन केंद्र पर वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 70 लोगों को टिका लगाया गया। इस दौरान बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोइनुद्दीन, थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित अन्य महिला पुरुष पुलिस बल नामांकन केंद्र पर लगातार गश्त लगा रहे थे। देर संध्या तक नामांकन का दौर चलता रहा।वार्ड के काउंटरों पर दिनभर महिला पुरुषों की कतारें लगी रही। बताते चलें कि 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने का लास्ट डेट है। इसके बाद 8 अक्टूबर को चुनाव होगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post