रजौन (बांका): इंडियन इलाहाबाद बैंक प्रधान शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने प्रखंड के 60 किसानों द्वारा केसीसी सहित अन्य तरह के बैंक से ऋण लेने के बाद भी अब तक बैंक द्वारा डिमांड नोटिस, लोक अदालत, डेली समझौता के तहत सूचना देने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लेने की वजह से ऐसे चिन्हित ऋण धारकों के विरुद्ध डिफाल्टर घोषित करते हुए कठोर कदम उठाया गया है। रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक वरीय प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने बताया कि रजौन प्रखंड के 60 किसानों द्वारा 1.25 करोड़ ऋण बकाया है। जिसमें खिडडी के 1,मोहन पुर 10, राजावर 12 ,जगन्नाथपुर 8, सैदपुर 6, दर्जीकिता 8, बरौनी 3,कठौन के 4 सहित 60 किसानों द्वारा बैंक से 1.25 करोड़ रुपये का ऋण केसीसी सहित अन्य मदों से लेने के बाद भी बैंक को ऋण चुकता नहीं कर रहा है। इस स्थिति में बैंक द्वारा ऐसे डिफॉल्टर ऋण धारको के विरुद्ध सर्टिफिकेट एवं पब्लिक डिफॉल्टर रिकवरी नोटिस के तहत कार्रवाई की जा रही है। वरीय बैंक प्रबंधक ने बताया कि ऐसे डिफॉल्टर ऋण धारकों के विरुद्ध त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराई जा रही है।
रिपोर्ट: :केआर राव