रजौन के 26 केंद्रों पर 1500 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

 (बांका):सोमवार को टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रखंड के 26 केंद्रों सहित रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आईटी भवन परिसर नामांकन केंद्र पर शिविर लगाकर 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में लाभुकों को रखा जा रहा था।सोमवार को कोविड शील्ड व कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। इसके पूर्व सभी केंद्रों पर पहुंचकर आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घूम घूम कर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके इसको लेकर बीडीओ राजकुमार पंडित स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने को कह रहे हैं। पंचायत चुनाव के नामांकन केंद्रों पर माइकिंग कर लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा था। सभी वैक्सीनेशन केंद्रों का डॉक्टर बृजेश कुमार देखरेख कर रहे थे।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में 26 केंद्रों पर शिविर लगाकर 1500 लोगों को टीका लगाया गया है।

रिपोर्ट::केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post