अनमोल ऐप पर डाटा अपलोड करने से सम्बंधित एएनएम को मिला प्रशिक्षण

रजौन (बांका): स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।इसकी सारा जानकारी रखने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनमोल ऐप का सृजन किया है। इसी क्रम में शनिवार को अनमोल एप पर डाटा डाउनलोड करने से सम्बंधित जानकारी के बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण डिस्ट्रिक्ट हेल्थ कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार, फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर प्रनुपम कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन आदि ने एएनएम को मोबाइल टैब पर अनमोल ऐप का  डाटा इंट्री एवं डाउनलोड करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। डिस्टिक हेल्थ कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं से  संबंधित सहित स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी तरह की सुविधाओं से संबंधित जानकारियां मोबाइल टैब के माध्यम से अनमोल ऐप सीएचसी सहित, एडिशनल एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं को लोड किया जाएगा।अनमोल ऐप डाउनलोड होने की स्थिति में सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग घर बैठे किस स्वास्थ्य केंद्रों पर किस तरह की सुविधाएं मिल रही है।हर तरह की जानकारियों से अवगत होते रहेगा। अनमोल ऐप लोड होने की स्थिति में जिस उप स्वास्थ्य केंद्र में जिस तरह की कमी होगी। सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग जानकारी अनुसार दिशा निर्देश के साथ-साथ कमियों को दूर करते रहेगी।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post