21 लीटर शराब के साथ पिता-पुत्र दोनों को किया गिरफ्तार

रजौन (बांका):पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। जिसको लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शनिवार को रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नयाडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाकर एक घर से 9 लीटर देसी शराब और 12 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि नयाडीह गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शत्रुघ्न यादव पुत्र किशोर यादव के घर मे छापेमारी कर देसी और विदेशी के कुल 21 लीटर शराब बरामद कर दोनों पिता और पुत्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post