मतदानकर्मी को पहला प्रशिक्षण 

 बांका (चांदन):आगामी  29 नवम्बर को चांदन प्रखंड में  नौंवें चरण में  होने जा रहे पंचायत चुनाव की तैयारियों कै लेकर शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में  बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का  आयोजन  किया गया ।बैठक मे  शिक्षक, सेविका सहायिका और प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में भाग ले रहे  शिक्षकों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों के बुथों का निरीक्षण कर उसमें बिजली पानी,रंग रोगन आदि की सुविधा की जांच कर  किसी भी चीज की कमी होने पर संबंधित विभाग से अविलंब पूरा कराने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा  कि बुथों पर अशांति फैलाने वाले लोगों की पहचान कर इसकी  सुचना दें ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके। बैठक के बाद बीडीओ ने कहा कि सबसे जरूरी लोगो मे चुनाव के प्रति जागरूकता फैलाना औऱ उन्हें यह जानकारी देना की चार उम्मीदवार मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य औऱ जिला परिषद का चुनाव  ईवीएम मशीन से जबकि सरपंच औऱ पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होना है। इस प्रशिक्षण  कार्यक्रम के तहत शिक्षकों  को मास्टर ट्रैनर आदित्य कुमार वर्णवाल द्वारा ईवीएम से मतदान कराने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर शिक्षक दिनेश सिंह ,पंकज पांडेय, पिंकू ,संदीप यादव व निरंजन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे ।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post