बीडीओ ने सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

रजौन(बांका): रजौन प्रखंड में तीसरे चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को आईटी भवन परिसर में बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में पंचायत सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक हुई है। बैठक में 15 सितंबर से एनआर काउंटर पर एनआर कटवाने से लेकर हर तरह की शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके से चुनाव कराने से संबंधित जानकारियों को साझा की गई। बीडीओ ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले बूथों पर बिजली पानी, शेड, रैंप, शौचालय प्रतिक्षालय, भवन आदि का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। चुनाव के दिन गढ़वाली फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए नाम, पिता का नाम, उम्र, गांव, वार्ड के साथ प्रत्येक बूथों से कुछ व्यक्तियों का मोबाइल नंबर आदि भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। खास तौर पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किसी भी तरह की समस्या पर नवादा एवं रजौन थानाध्यक्ष से सहयोग लेने के लिए कहा गया। इसके लिए दोनों थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र को भी पढ़कर अवगत कराया गया। बैठक में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह पटेल, पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र चौधरी, रवि पोद्दार, सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, कुमार दिनकर, कृत्यानंद पोद्दार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे। बैठक के दूसरे सत्र में 15 सितंबर को प्रपत्र पांच प्रकाशन होने के साथ नजीर रसीद काटने एवं 16 सितंबर से नामांकन आदि तैयारी के बारे में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक करते रूपरेखा तय की गई। बीडीओ ने बताया एनआर काउंटर पर भीड़ एवं गैदरिंग नहीं हो इसके लिए वार्ड के लिए 6 सहित 13 कांटेक्ट खोलें जा रहे है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post