बांका:बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए चांदन प्रखंड के कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में बुधवार को प्रखंड के बिरनिया पंचायत के गोपडीह, औऱ भेलगरो गांव में छः लोगो पर बिजली चोरी का केश चांदन थाने में दर्ज कराया गया। कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद के आवेदन पर गोपडीह निवासी बब्लू राय पर 12,226 रु,गोपाल यादव पर 6,113 रु,बबलू यादव पर 12,226 रु जबकि भेलगरो गांव के देवेन्द्र मांझी पर 12,226 रु,कंचन मांझी पर 12,226 रु उसी गांव के एक औऱ कंचन मांझी पर 12,226 रु जुर्माना लगाकर केश दर्ज कराया गया। इस छापामारी अभियान में कनीय अभियंता के साथ मानव बल के दिनेश यादव,बबलू यादव,अभिषेख पांडेय भी उपस्थित थे।इस लगातार हो रही छापामारी अभियान से बिजली चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जुर्माना राशि जमा नही करने की स्थिति में जल्दी ही गिरफ्तारी शुरू किया जाएगा।