कटोरिया थाने में जप्त ट्रक गायब

 बांका:कटोरिया थाने से एक छर्री लोड ट्रक के अचानक गायब हो जाने की चर्चा अब धीरे धीरे आम हो गयी है। पुलिस विभाग के साथ साथ खनन विभाग की भी नींद हराम हो गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को सुबह कटोरिया पुलिस द्वारा दो हाइबा औऱ एक ट्रक को जप्त किया गया था।खनन विभाग को जानकारी के बाद दो हाइबा को जुर्माना की राशि लेकर छोड़ दिया गया। पर जप्त एक ट्रक पर दो लाख 78 हजार का जुर्माना लगाया गया था। जिसके द्वारा जुर्माना की राशि जमा नही होने पर उस ट्रक को थाना परिसर के बगल निरीक्षण भवन में लगाया गया था।इतना ही नही उसका एक्सल और बैट्री भी खोल कर थाना में रखा गया था। जिससे वाहन को कोई ले नही जा सके।लेकिन अचानक सोमवार को वह ट्रक वहां से गायव हो गया।जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।आनन फानन में ट्रक का गायब होने के मामले की जांच की जाने लगी। पर अभी तक कोई पता नही चल सका है।औऱ इस ट्रक चोरी की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैलती चली गयी। इस ट्रक के गायब होने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी है।जबकि पुलिस की चुप्पी भी संदेह पैदा कर रहा है। विश्वस्त सूत्र से यह भी पता चला है कि ट्रक चोरी के मामले को पुलिस ने दर्ज कर अपने स्तर से खोजबीन भी शुरू कर दिया है।अब आम जनता यह कह रही है कि जब पुलिस थाने में जप्त वाहन भी सुरक्षित नही है तो आम लोगो औऱ उसके सामानों की रक्षा कौन करेगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post