बिजली विभाग के कारण पानी बन्द 

 बांका:बिजली विभाग की लापरवाही से स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी नलजल योजना बिजली के अभाव में बन्द पड़ा है।जिससे लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह मामला बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 10 ईदगाह के पास लगे नलजल योजना की है।इसके चालू होने के बाद कुछ दिन लोगो को पानी मिलने लगा। पर पिछले महीने मीटर खराब हो जाने से पानी बन्द हो गया। जिसकी जानकारी होते ही ठीकेदार रितेश रंजन द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया।औऱ इसकी जानकारी बिजली विभाग को दे दिया गया। उस मीटर को 20 दिन पूर्व ही रिचार्य भी करा दिया है।पर बराबर कोई न कोई बहाना बना कर उसे आज तक चालू नही किया गया है। कनीय अभियंता अपने वरीय अधिकारियों से बात करने को कहता है।जबकि वरीय अधिकारियों द्वारा कनीय अभियंता से सम्पर्क करने  को कहा जाता है।इस विभागीय लापरवाही का परिणाम निरीह जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में पूछने पर कनीय अभियंता राजा राम प्रसाद ने बताया कि जल्दी ही उसे चालू कर दिया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post