तीज पर्व को लेकर बहुत कम लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

रजौन,बांका:गुरुवार को रजौन प्रखंड के पांच केंद्रों पर शिविर लगाकर 230 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। वैक्सीन लगवाने के बाद लाभुकों को 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में रखा जा रहा था।तीज पर्व के कारण कम जगहों पर शिविर लगाया गया और पर्व को लेकर वैक्सीनेशन केंद्रों पर बहुत कम लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हुए थे। पर्व के कारण वैक्सीनेशन केंद्र पर तो एक भी महिला टीका लगवाने नहीं पहुंची थी। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को पांच जगहों पर शिविर लगाया गया। तीज पर्व के कारण 230 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। क्योंकि कई महिला स्वास्थ्य भी कर्मी छुट्टी पर रहने के कारण अन्य जगहों पर शिविर नहीं लगाई जा सकी।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post