रजौन(बांका): गणेश चतुर्थी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में उत्सवी माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर पुनसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बाजार के युवकों द्वारा गणेश भगवान की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर शुक्रवार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई है। इस अवसर पर पंडित जय नारायण शास्त्री ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वप्रथम गणपति गणेश की ही पूजा की जाती है, तब जाकर कहीं कार्यों की रिद्धि सिद्धि मिलती है। इस अवसर पर पुनसिया गणपति पूजा पंडाल में श्रद्धालु नर नारियों युवकों महिलाओं द्वारा गणपति की पूजा की गई। आयोजन समिति ने भी गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना की प्रार्थना के दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख शांति कामना की। इस अवसर पर नवयुवक संघ पुनसिया बाजार पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का ख्याल रखते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
रिपोर्ट:केआर राव