रजौन, बांका: शुक्रवार को भागलपुर -हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित रजौन थाना क्षेत्र के कटियामा के समीप गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहोशी हालत में ही आनन-फानन में रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत बनगांव निवासी नंदलाल मंडल अपनी मां का श्राद्ध कर्म कर घर में पूजा करने के लिए भागलपुर गंगा स्नान करने के लिए अपनी पत्नी मंजुला देवी के साथ गया था। गंगा स्नान कर बाइक से लौटने के क्रम में कटियामा सड़क मार्ग के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला मंजुला देवी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। जबकि बाइक चालाक नंदलाल मंडल को हल्की चोटें आई है। महिला को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोशी हालत में ही मायागंज रेफर किया गया है। जहां जख्मी महिला का गंभीर स्थिति बताया जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव