रजौन(बांका):पंचायत आम निर्वाचन चुनाव तीसरे चरण के 8 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने एनआर एवं नाम निर्देशन को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह एवं प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा ने बताया कि बैठक में एनआर एवं नाम निर्देशन काउंटर पर प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बैठक का संचालन कर रहे बीएसओ अनुपम कुमार सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन के लिए वार्ड के लिए 6 काउंटर पर तीन-तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस प्रकार मुखिया के 2 काउंटर पर 6, सरपंच के 1 काउंटर पर 6, पंचायत समिति सदस्य के 2 काउंटर पर 6 एवं पंच के दो काउंटर पर 6 सहित 13 काउंटर पर कुल 42 शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। अभ्यर्थियों को एनआर से लेकर नामांकन करने किसी भी तरह का असुविधा नहीं हो इसके लिए वार्ड एवं पंच के लिए चार काउंटर पुराने सभागार परिसर में एवं तीन काउंटर मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्य के लिए पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में खोले जा रहे हैं। इसके लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक नामनिर्देशन से संबंधित प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ की गई।बैठक में रामविलास सिंह, शैलेश कुमार,श्यामसुंदर ठाकुर, वीरेंद्र कुमार,प्रमोद हरिजन, सुबोध दास,कुंजबिहारी अनार कुंज,अमरेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार, अनिल कुमार,अशोक कुमार, अमित कुमार,रास बिहारी सिंह सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक उपस्थित थे।डीएम द्वारा प्रपत्र-5 प्रकाशन होने के साथ 15 सितंबर से एनआर कटना एवं 16 सितंबर से लगातार 22 सितंबर तक नाम निर्देशन का कार्य चलेगा। मुखिया,सरपंच, वार्ड, पंच एवं पंचायत समिति संभावित अभ्यर्थियों को वोटर लिस्ट सहित पंचायत चुनाव की जानकारी के लिए आईटी भवन से लेकर प्रखंड मुख्यालय न्यू मार्केट से लेकर बाजार के फोटोस्टेट दुकानों से लेकर कंप्यूटर सेंटर पर चक्कर लगाते हुए देखे जा रहे थे। कई संभावित प्रत्याशियों ने बताया कि बाजार में किसी खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए दे दिया गया है। इस कारण पंचायत चुनाव के संभावित अभ्यर्थियों एवं प्रत्याशियों ने बीडीओ से इस पर पैनी नजर रखने की मांग की गई है।बीडीओ ने बताया वोटर लिस्ट प्राप्त हो गया है। विखंडन कार्य पूर्ण होने के बाद सीधे सहायक निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित देय राशि जमा करने के उपरांत उपलब्ध करा दी जाएगी।
रिपोर्ट :केआर राव