बांका: मंदार में जल्द ही पर्यटकों के लिए रोपवे की सुविधा शुरू कर दी जाएगी । इसके लिए यहां लंबे समय से चल रहे रोपवे के निर्माण को हरी झंडी मिलने वाली है। यहां जल्द ही पर्यटक मंदार की हसीन वादियों में रोपवे का भी लुफ्त उठा सकेंगे ।जिसका उद्घाटन करने सीएम नीतीश कुमार आ सकते हैं। ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जिसकी प्रशासनिक तैयारी भी चल रही है। इसको लेकर शुक्रवार को डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने मंदार में चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां यहां मंदार में पर्यटन विभाग की ओर से चलाए जा रहे हैं निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि मंदार की तराई से शिखर तक साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यहां अधिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का निर्देश संबंधित सीओ को दिया। जिससे यहां पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।यहां रोपवे का निर्माण कार्य कई अरसे से चल रहा था, लेकिन इसकी धीमी कार्यप्रणाली से इसमें देरी हुई। जिससे डीएम सुहर्ष भगत ने यहां चल रहे रोपवे निर्माण कार्य की धीमी कार्य में तेजी लाने में अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश कार्य एजेंसी को दिया। इसके साथ ही वे इसकी लगातार निगरानी भी करते रहे ।जिसकी वजह से अब यहां जल्द ही रोपवे की सुविधा लागू कर दी जाएगी। इससे पर्यटकों को मंदार पर्वत की भ्रमण के साथ सरकार को भी राजस्व की उगाही होगी। इससे यहां के युवाओं के भी रोजगार के द्वारा खुलेंगे।
डीएम व एसपी ने किया मंदार में रोपवे का निरीक्षण ,अब मंदार की हसीन वादियों में रोपवे का लुप्त उठाएंगे पर्यटक।
byआमोद कुमार दुबे
-
0
