बांका: पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण औऱ अपराध मुक्त सम्पन्न कराने के लिए चांदन प्रखंड आई टी भवन में बीडीओ राकेश कुमार द्वारा सेक्टर पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित किया गया।जिसमें सभी सेक्टर पदाधिकारी से अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों को स्थिति के बारे में जानकारी के साथ वहां की व्यवस्था,आने जाने के रास्ते के बारे में विस्तार से पूछताछ किया।कुछेक सेक्टर पदाधिकारी को छोड़कर शेष द्वारा किसी प्रकार की सही जानकारी नही देने औऱ कभी भी बूथों का निरीक्षण नही करने के लिए जम कर फटकार लगाई गई साथ ही रविवार को सभी को अपने अपने क्लस्टर के सभी बूथों का निरीक्षण करने और वहां से संबंधित सभी चीजों की जानकारी के साथ-साथ सेल्फी वाला फोटो, स्कूल के प्रधानाध्यापक का नाम ,मोबाइल नंबर, के अलावे सामुदायिक भवन की स्थिति और वहां के विकास मित्र का मोबाइल नंबर लेकर सोमवार 11 बजे की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। साथ ही साथ शनिवार की बैठक में अनुपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिए लिखा गया। सेक्टर पदाधिकारियों को चुनाव के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 और असामाजिक तत्वों की सूची जिस पर चुनाव में किसी प्रकार की धांधली करने की शंका उत्पन्न हो उसका नाम इसमें दिया जा सकता है जिसकी समुचित जांच कराने के बाद ही उस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की जाएगी। बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारियों को कहा कि हर हाल में चुनाव को शांतिपूर्ण समाधान कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए बिना किसी भेदभाव और सारा काम धंधा छोड़ वे अपना काम निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करें । इसमे किसी प्रकार की कोताही आपकी नोकरी पर भी आफत ला सकता है।
सेक्टर पदाधिकारी की बैठक में बीडीओ ने लगाई फटकार सुधार के लिए एक दिन का दिया समय
byआमोद कुमार दुबे
-
0
