बांका: बांका के उप विकास आयुक्त और चांदन बीडीओ के सख्त आदेश के बाद शनिवार को कुसुमजोरी और कोरिया पंचायत के कई दर्जन प्रधानमंत्री आवास के ऐसे लाभुकों को जिनके द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास को राशि के अनुरूप नही बनाने या शुरू नही करने वाले को आवास पूरा कराने के लिए अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस भी थमाया गया। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बड़ी संख्या में आवास पूरा नही करने वाले लाभुकों को पहले भी आवास पुरा करने को कहा गया था। जिसकी सूचना पर डीडीसी औऱ बीडीओ ने आवास पर्यवेक्षक औऱ आवास सहायक पर शिकंजा कसने के बाद तेजी लाई गई।इस आशय की जानकारी देते हुए आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कुसुमजोरी औऱ कोरिया में खुद आदमी आवास निर्माण वाले लाभ नोटिस दिया गया है और 15 दिनों के अंदर काम पूरा नहीं करने पर मामला दर्ज कराने की भी बात बता दी गई है अगर अभी आवास पूरा नहीं होता है तो दी गई राशि को वापस लेने की भी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी की सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार को जिस लाभुक को नोटिश दिया गया है उसमें भीखो पंडित,अंझोला देवी,रीना देवी,देवंती देवी,सुमतिया देवी,औऱ चुरिया देवी सभी कोरिया निवासी है।