प्रखंड क्षेत्र में दूसरे दिन भी रही गणपति पूजा की मची रही धूम

रजौन (बांका):प्रखंड अंतर्गत गणपति क्लब संझा और युवा संघ पुनसिया बाजार द्वारा संझा व पुनसिया दुर्गा मंदिर में हो रहे तीन दिवसीय गणेश महोत्सव पूजन के दूसरे दिन शनिवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मोदक का भोग लगाया। इस दौरान पूजा पंडालों में पूजा करने के लिए श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्तजनों ने मनोकामना की प्राप्ति के लिए गणेश भगवान की विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ की। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूजा पंडाल सहित आसपास का पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। वहीं गौतम मिश्रा, कुंदन कुमार, बासुकी कुमार, आशीष ने बताया गणपति क्लब संझा की ओर से पंडाल में धूमधाम से दूसरे दिन भी गणेशोत्सव मनाया गया। विधि विधान से पूजा व आरती हुई इसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। वहीं पुनसिया दुर्गा मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की बाजार वासी धूमधाम के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post