कठचातर-लीलातरी विद्यालय का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

रजौन (बांका):मध्य विद्यालय कठचातर -लीलातारी की दयनीय स्थिति को देख कर स्कूल के भू दाता पौत्र गिरीश कुमार राव ने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।जस्टिस एस कुमार ने मामले को सुनकर  जांच कमिटी बनाने का आदेश दिया है। जांच कमेटी स्कूल को मिले पैसे और खर्चा का ब्योरा देखेगी। जांच कमेटी स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार और बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। बताया जा रहा है भू-दाता सदस्य के पौत्र गिरीश राव विद्यालय से संबंधित कई बार सूचना के अधिकार सहित वरीय अधिकारियों से गुहार भी लगा चुका है। इस मामले में किसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है उसके खिलाफ भी एक्शन लेने के लिए कहा गया है। हाई कोर्ट से संबंधित वेब कॉपी उपलब्ध कराते हुए बताया है कि हाईकोर्ट में 6 सितंबर को सीडब्ल्यूजेसी दायर की गई थी। जिसका सीडब्ल्यूजेसी नंबर  4705/2021 है। इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग प्रधान सचिव, शिक्षा निदेशक सहित सात व्यक्तियों को पार्टी बनाया गया है।हाईकोर्ट में अपलोडिंग डेट 8 सितंबर निर्धारित कर दी गई है। मामला हाईकोर्ट जाने को लेकर विद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post