नवादा थाना पुलिस ने 36 बोतल विदेशी शराब के साथ चार तस्कर हुए गिरफ्तार

रजौन (बांका):सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने शुक्रवार बीते देर रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कोतवाली चौक के समीप से दो अलग-अलग टाइम में दो बाइक से 36 बोतल कुल करीब 17 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप से धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बटसार निवासी बाइक सवार प्रदीप भगत और संजीव कुमार की तलाशी लेने के क्रम में 17 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उक्त जगह पर ही दूसरे टाइम में गुप्त सूचना पर भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र निवासी नंद किशोर कुमार और इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी सिकंदर कुमार की बाइक की तलाशी लेने के क्रम में 19 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत शनिवार को भेज दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post