बीडीओ ने पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ की बैठक

रजौन (बांका):पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ राजकुमार पंडित ने शनिवार को प्रशिक्षण हॉल में सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं एनआर, नाम निर्देशन तथा निर्वाचन कार्य में लगे प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ 10:30 से लेकर तीन बजे अपराहन तक अलग-अलग सत्र में बैठक की है। बैठक के क्रम में एनआर, नाम निर्देशन आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत बीडीओ के नेतृत्व में एआरओ टीम के साथ डीएन सिंह कॉलेज, भूसिया पहुंच कर जायजा लिया है। बीडीओ ने बताया राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश डीएन सिंह कॉलेज में ही ईवीएम इंजीनियर द्वारा 2280 ईवीएम को प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आदि लोड किया जाएगा। डीएन सिंह कॉलेज से ही ईवीएम एवं पीसीसीपी सीधे प्रखंड के 259 बूथों के लिए चुनाव के नियमित रवानगी की जाएगी। चुनाव संपन्न होने के साथ 8 अक्टूबर को मतदान के रूप में उपयोग किए गए सभी ईवीएम एवं सरपंच पंच का बैलट बॉक्स बूथ से सीधे जिला मुख्यालय जाएगी। बीडीओ ने बताया पीसीसीपी के लिए 136 दंडाधिकारी की तैनाती की है। यह सभी पीसीसीपी के 136 दंडाधिकारी ईवीएम को डीएन सिंह कॉलेज परिसर से सीधे लेकर बूथों पर रवाना होंगे। ईवीएम इंजीनियर द्वारा ईवीएम का सारा कार्य पूर्ण करा लेने के उपरांत इबीएम बज्र गृह को सील कर दिया जाएगा। चुनाव के समय ही सील को खोलने के बाद ईवीएम 136 पीसीसीपी को हैंड ओवर किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य से 12 कमरे की मांग की गई। जिसमें कॉलेज प्राचार्य ने 20 सितंबर से परीक्षा को ध्यान में रखते 10 बड़े कमरे देने की सहमति दी। इस मौके पर बीडीओ के अलावे बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, मनरेगा पीओ अमित कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार भारती, बीएसओ अनुपम कुमार, जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार, कौशल किशोर,रामविलास सिंह,राजेश कुमार मंडल, श्यामसुंदर ठाकुर, प्रमोद हरिजन, सुबोध दास सहित सभी एआरओ, प्रतिनियुक्त शिक्षक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post