बांका:जब मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना,प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित अन्य सड़क योजना का सरकार जाल बिछाने का दावा कर रही हो। उस समय भी चांदन प्रखंड के दक्षिणी कसवावसीला पंचायत के कई गांव तक जाने के लिए लोगो को दो किलोमीटर की कीचड़युक्त सड़क के कारण लगभग दस किलोमीटर तक घूम कर आना पड़ता है।यह नजारा करीब दस बर्षो से हल्की बारिश के बाद से शुरू होकर दुर्गापूजा तक बनी रहती है। इसमे सबसे अधिक परेशान प्रसव ग्रस्त महिला,बीमार व्यक्ति औऱ स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं को होती है। जिसे गन्तव्य स्थान तक जाने के लिए दो किलोमीटर की जगह दस किलोमीटर का समय लेकर घर से निकलना पड़ता है। हर वर्ष ग्रामीणों द्वारा इस सड़क के मरम्मत की मांग उठाई जाती है, लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। बल्कि चुनाव में सभी इस का वायदा जरूर कर जाते हैं, पर चुनाव खत्म होते ही फिर से इसे भुला दिया जाता है। जिस कारण सदा ही लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया उषा किरण, पंचायत समिति सदस्य विनोद बेसरा और जिला परिषद सदस्य कल्पना देवी द्वारा भी कई बार इस सड़क की समस्या को देखा गया। लेकिन आज तक इसे बनाने की कोई पहल नहीं की गई है। इस सड़क के बन जाने के बाद धनोछी, पहाड़ नाथ मंदिर, गोंरा, सिमुलतला, चांदन कटोरिया पक्की सड़क, टेलवा और अन्य कई गांव में जाने के लिए लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा ।अभी इस गांव में जाने के लिए लोगों को भेलवा होकर सुईया से कुछ पूर्व वाली सड़क से गुजरना पड़ता है। जो करीब 10 किलोमीटर तक की विशेष यात्रा कर आता है ।ग्रामीण विनोद कुमार यादव, मुकेश यादव, रंजीत यादव, पंकज यादव, रमेश यादव, और गुड्डू यादव ने बताया कि बार बार चुनाव के वक्त सांसद और विधायक से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक का ध्यान इस सड़क की ओर दिलाया जाता है। लेकिन आश्वासन के अलावे कुछ भी नहीं मिलता है। वर्तमान विधायक मनोज यादव द्वारा भी इस सड़क को जल्दी निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया है ।लेकिन आज तक कोई काम नहीं शुरू किया गया। इससे उम्मीद एक बार फिर से कमजोर पड़ती जा रही है। इस संबंध में पूछने पर बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि उस सड़क की मरम्मत का काम करा दिया जाएगा। वहीं मुखिया उषा किरण ने भी जल्दी ही सड़क बनवाने की बात कही है।
दो किलोमीटर की जगह 10 किलोमीटर जाना पड़ता है ग्रामीणों को
byआमोद कुमार दुबे
-
0
