पेड़ से गिरकर मजदूर का दोनों पैर टूटा, रेफर

रजौन (बांका):थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनान गांव में सूखा पेड़ के टेहनी काटने के क्रम में पेड़ से गिरकर एक मजदूर की दोनों पैर टूट कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रखंड अंतर्गत सिंहनान निवासी सिकंदर मंडल ने थाने को दिए आवेदन में कहा गया गांव के ही प्रकाश सिंह के यहां मजदूरी करने के लिए गए थे। काम करने के क्रम में सूखा पेड़ के टेहनी को काटने के लिए बोला। मैं पेड़ पर चढ़ने के क्रम में मेरा पैर फिसल जाने से जमीन पर नीचे गिर पड़ा। जिससे मेरी दोनों पैर टूट गया और मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद है रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया।इस बीच मेरी पत्नी प्रकाश सिंह के घर जाकर बोली कि मेरे पति का दोनों पैर टूट गया है मैं काफी गरीब हूँ, इसलिए मेरे पति का इलाज करवा दीजिए इतने में गांव के प्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, सोनू कुमार, गौरव कुमार ने धक्का-मुक्की करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर से धक्का मार कर निकाल दिया और बोला ज्यादा बोलोगी तो तुम्हारे पति की तरह ही दोनों पैर तोड़ कर घर में बैठा देंगे। पीड़ित ने बताया कि मायागंज में उपचार के दौरान बताया कि पैर में स्टील लगाना पड़ेगा जिसका खर्च करीब 32 हजार बताया गया है। मैं काफी गरीब हूँ, इतना पैसा कहां से लाऊंगा। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया आवेदन प्राप्त हुई है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post