रजौन (बांका):मध्याह्न भोजन डीपीएम सुनील कुमार सिन्हा ने शनिवार को स्कूल आवर में आधे दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया है। डीपीएम श्री सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण मध्य विद्यालय कोतवाली, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर सहित धोरैया एवं बाराहाट प्रखंड के चांदपुर, मध्य विद्यालय खड़हारा सहित आधे दर्जन विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बिना विभागीय आदेश पर दो विद्यालयों में बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन का चावल वितरण करने के आरोप में वितरण पंजी को सीज किया गया है। जांच उपरांत वितरण पंजी दो तीन दिन के अंदर वापस कर दी जाएगी। इस प्रकार रविवार को बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बूथ बाले उर्दू विद्यालयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकमुनिया, उर्दू मध्य विद्यालय चकमुनिया, चकवीर,उर्दू प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटियामा पहुंच कर विद्यालय में शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति, स्कूल ड्रेस मास्क, साफ सफाई, बिजली पानी शौचालय, रैंप आदि के जानकारी ली गई है।पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते सभी कवियों को चुनाव के पूर्व सुव्यवस्थित कर देने का आदेश दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव