नव पदस्थापित एसडीएम ने रजौन पहुंचकर पंचायत चुनाव तैयारी का लिया जायजा

रजौन (बांका):नव पदस्थापित एसडीएम सुश्री प्रीति ने रविवार को रजौन आईटी भवन से लेकर डीएन सिंह कॉलेज भूसिया बज्र गृह तक पहुंच कर पंचायत चुनाव से संबंधित जायजा लिया है। इस क्रम में एसडीएम सुश्री प्रीति ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित सहित सहायक निर्वाची पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके तीसरे चरण के 8 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव की एनआर काउंटर, नाम निर्देशन काउंटर, बज्र गृह, ईवीएम कमिश्निंग, बैरिकेटिंग,विधि व्यवस्था आदि के विस्तृत जानकारी ली।इस मौके पर बीडीओ ने बताया कि सोमवार को एनआर काउंटर, नाम निर्देशन काउंटर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षक कर्मियों आदि को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। विधि व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर तरीके से मॉक ड्रिल कराया जाएगा। इस मौके पर सहायक निर्वाची के रूप में सीओ मु. मोइनुद्दीन,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी, बीएसओ अनुपम कुमार, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिंह, रामविलास सिंह, राजेश कुमार मंडल, कौशल किशोर आदि मुख्य रूप से सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post