रजौन में पंचायत चुनाव को लेकर अभिकर्ता मतगणना अभिकर्ता बनवाने के लिए काउंटरों में प्रत्याशियों की रही भीड़

रजौन(बांका), प्रखंड क्षेत्रों में 8 अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर वाहन पास, प्रचार प्रसार एवं मतगणना अभिकर्ता प्रपत्र बनवाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया, पंचायत समिति,सरपंच,वार्ड, पंच सदस्य के प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई बार प्रत्याशियों की भीड़ के क्रम में नोकझोंक भी हुई। सुबह से ही काउंटरो पर पास बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को प्रचार के लिए एक चार पहिया वाहन नही तो दो मोटरसाइकिल की अनुमति है।प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव में 2137 प्रत्याशी मैदान में है। 27 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी वाहन की अनुमति के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।सभी प्रत्याशी जल्द से जल्द चुनाव में प्रचार कराने की अनुमति लेने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों की भीड़ लगी रही।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post