रजौन,(बांका): त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाता को बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण कराए जाने को लेकर बुधवार को आईटी भवन के सभागार परिसर में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक की गई। बैठक का संचालन जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने करते हुए बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची का वितरण करवाया ।बीडीओ ने बैठक के क्रम में सभी बीएलओ मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण करने के उपरांत वितरण प्रपत्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने उपस्थित सभी बीएलओ को निष्पक्ष पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतदाता पर्ची स्वयं घर घर जाकर वितरण कराने के लिए कहा है।बीडीओ ने बताया कुछ बीएलओ का पद रिक्त रहने की वजह से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निकटतम अगल-बगल के बीएलओ को चिन्हित करते हुए वितरण कराने की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में निर्वाचन कार्य में लगे मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर,डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार सहित सभी एआरओ सहयोग कर रहे थे। बीडीओ ने सभी बीएलओ को क्षेत्र में पड़ने वाले गांव टोले के एक भी मतदाताओं का मतदाता पर्ची से वंचित नहीं रहे इसके लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। मालूम हो रजौन प्रखंड में 256 वार्ड के लिए 259 मतदान केंद्र पर 159 बीएलओ को मतदान पूर्व हर हाल में 74082 पुरुष, 66704 महिला कुल 1 लाख 40 हजार 786 मतदाताओं के बीच डोर टू डोर जाकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दायित्व सौंपा है।
रिपोर्ट :केआर राव