रजौन (बांका:) जिले के तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को रजौन प्रखंड के 259 मतदान केंद्रों पर पंचायत चुनाव होनी है। इसके लिए वाहनों की उपयोगिता को देखते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित वाहन प्रसंग प्रभारी पदाधिकारी सह सीओ मु. मोइनुद्दीन सहित वाहन कोषांग में लगे प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक के क्रम में प्रखंड प्रधान सहायक मु. हसनैन फारुकी ने बताया चुनाव के निमित्त 324 वाहनों की जरूरत है। जिसने पीसीसीपी के लिए 136, पोलिंग पार्टी के लिए 136, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 18, महिला चुनाव कर्मियों के लिए 10, पुलिस बल के लिए 20, प्रेक्षक के लिए 1, एफ़एसटी के लिए 3 क्या लाभ है रिजर्व में 33 वाहनों की आवश्यकता है। बीडीओ ने बताया कि प्रभारी वाहन कोषांग सह सीओ द्वारा थाना को वाहन मालिकों को तमिला कराने के लिए रजौन एवं नवादा सहायक थाना को को उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में वाहन कोषांग में प्रतिनिधि अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह, निर्वाचन सहायक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, पंचायत सचिव राजेंद्र चौधरी सहित सभी एआरओ आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: के आर राव