बांका (चांदन): गुलाब चक्रवाती तूफान के कारण लगातार 36 घंटे से हो रही झमाझम बारिश में बांका जिला के चांदन प्रखंड भर के लोगो को बेहाल कर दिया है।इस बर्ष यह बारिश सबसे अधिक मानी जा रही है। कई बर्ष बाद चांदन नदी पुल के ऊपर से पानी सुबह से ही निकल रहा है। इस कारण देवघर कटोरिया पक्की सड़क पर कई घण्टे डर से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों तरफ छोटे बड़े वाहन की लंबी कतार लग गयी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए पानी बंद होने पर भय के माहौल में कुछ गाड़िया पुल को पार कर गयी।वही इस लगातार बारिश से बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा।जबकि दर्जन भर से अधिक गांव के लोगो का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया।इसमे गरीब परिवार के लोगो को कच्चे मकान में रहने में भी काफी परेशानी हो रही है। जबकि कही भी आना जाना पूरी तरह बंद है।इसमे सबसे अधिक घरो में रहने वाले जानवर को भी हुआ जिसे बाहर नही जाने के कारण किसान को ही उसके खाने की व्यवस्था करनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार इस प्रकार का मौसम तीन अक्टूबर तक रहने की संभावना है।औऱ इसमे लोगो को घर के बाहर नही जाने की सलाह दी गयी है।नदी के हालत के साथ साथ सेकड़ो एकड़ धान की फसल वाले खेतो में भी नदी का पानी भर गया है।
दोपहर बाद सीओ प्रशांत शांडिल्य ने चांदन नदी पुल का निरीक्षण किया। औऱ इसे यातायात के लिए पूरी तरह सुरक्षित बताया। फिर भी पुल के ऊपर बाढ़ के खतरनाक रूप को देख कर वाहन चालक हिम्मत नही जुटा पा रहे है।