भोज देना पड़ा महंगा, प्रत्याशी पर मामला हुआ दर्ज

रजौन (बांका): प्रखंड अंतर्गत सिंहनान में वार्ड सदस्य प्रत्याशी अजय कुमार साह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस रजौन थाना में दर्ज किया गया है। सिंहनान गांव के वार्ड नंबर 7 में मतदाताओं को प्रभावित करने के मकसद से भोज खिलाने का गुप्त सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर अंचलाधिकारी मोइनुद्दीन और पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार उक्त जगह पहुंचते ही वहां पर भोज खाने बैठे लोग पुलिस प्रशासन को देख कर भाग निकले। अंचलाधिकारी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया गुप्त सूचना मिली थी कि सिंहनान पंचायत के वार्ड नंबर 7 में मतदाताओं को लुभाने हेतु भोज दिया जा रहा है। मौके पर जांच करने पहुंचे तो वार्ड नंबर 7 प्रत्याशी अजय कुमार साह द्वारा सुबोध कुमार सिंह के छत पर मतदाताओं को लुभाने एवं अपने पक्ष में करने हेतु भोज का आयोजन किया गया था लेकिन घटनास्थल पर पहुंचते ही सभी लोग भागने में सफल रहे। अंचलाधिकारी ने बताया आचार संहिता उल्लंघन मामले में वार्ड सदस्य के प्रत्याशी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post