रजौन(बांका): तीसरे चरण में 8 अक्टूबर मतदान को लेकर डीएन सिंह कॉलेज परिसर में गुरुवार से ईवीएम कमिश्निंग का कार्य ईवीएम इंजीनियर रमन कुमार द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राज कुमार पंडित ने बताया ईवीएम कमिश्निंग का कार्य कॉलेज परिसर में 30 टेबल पर करवाया जा रहा है। प्रत्येक टेबल के मॉनिटरिंग के लिए एआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा, प्रखंड कृषि समन्वयक मनजीत सिंह पटेल एवं जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी हर टेबल पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 30 ईवीएम कमिश्निंग टेबल के लिए शिक्षकों, आवास सहायक, तकनीकी प्रबंधकों सहित 90 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ ने बताया ईवीएम कमिश्निंग पूरी कर लेने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगा। इस मौके पर बीआरपी संजय कुमार झा, मध्य विद्यालय नवादा के हेड मास्टर गोपाल मंडल, खैरा मध्य विद्यालय हेड मास्टर जयशंकर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, रामविलास सिंह,श्यामसुंदर ठाकुर,शंकर दास, सीआरसीसी अमरेंद्र कुमार,वीरेंद्र कुमार,सोपेन कुमार राय,शंभूनाथ भारती, राजीव कुमार आदि शिक्षक ईवीएम कमिश्निंग कार्य में युद्ध स्तर पर लगे हुए दिखे गए। बीडीओ ने ईवीएम कमिश्निंग के लिए कार्य को पूर्ण कराने के लिए ए एवं बी दो ग्रुप में मॉनिटरिंग के लिए दो अलग-अलग अधिकारियों की भी तैनाती की है। बीडीओ स्वयं डीएन सिंह कॉलेज में ईवीएम कमिश्निग कार्य के लिए लगातार कैंप कर रहे हैं।
रिपोर्ट: केआर राव