बांका: चांदन बप्रखंड में पंचायत चुनाव नोवे चरण में 29 नबम्बर को होना है।इसके लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर लगातार तैयारी चल रही है। वही जिला परिषद से लेकर मुखिया,पंसस,सरपंच,वार्ड सदस्य के साथ पंच के उम्मीदवार बनने के लिए लोग अपनी जुगत भिड़ा रहे है। कुछ उम्मीदवार की चर्चा तेज हो चुकी है जबकि कुछ आने जाने पंचायत में मतदाता के बीच अपनी पकड़ बनाने का लगातार प्रयास कर रहे है। इन दिनों सभी 17 पंचायतों में चांदन मुख्यालय के उत्तरी पंसस समिति सदस्य औऱ गौरीपुर के मुखिया पद पर दिलचस्प मुकाबले की चर्चा अभी से होने लगी है। अगर इस चर्चा वाले उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना नामांकन देकर बने रहेंगे तो यह चुनाव सचमुच काफी दिलचस्प होगा । और सभी का ध्यान इस चुनाव परिणाम पर होगा। इसमे गौरीपुर से मुखिया पद के लिए वैसे तो कई उम्मीदवार होने वाले है लेकिन लगातार मुखिया रहने वाले कालेश्वर यादव और तत्कालीन मुखिया कालेश्वर यादव की पत्नी संयुक्ता देवी का मुकाबला उन्ही की पुत्रवधू संगीता देवी जो पूर्व में जिला परिषद भी रह चुकी है और तत्कालीन पंसस सदस्य के साथ उप प्रमुख के पद पर है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सास की जगह लेने के लिए मुखिया चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जबकि कालेश्वर यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। इस प्रकार इस पद के लिए सास औऱ पुत्रबधू का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।वही दूसरी औऱ वही चांदन उत्तरी पंचायत समिति पद पर तत्कालीन पंसस सदस्य सह प्रखंड प्रमुख रविश कुमार का मुकाबला करने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया चंद्रमोहन पांडेय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर प्रचार प्रसार कर रहे है। प्रमुख रविश कुमार अपने द्वारा किये गए विकास कार्य से लोगो का वोट पाना चाहते है वही चंद्रमोहन पांडेय अपने मुखिया काल के काम,औऱ भाजपा के युवा ब्रिगेट के भरोसे चुनाव मैदान में बाजी मारना चाहते है। अब देखना है। दोनों दिलचस्प मुकाबले में कौन किसे पटखनी देकर चुनाव जीतता है।