रजौन(बांका): रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को लूटपाट मामले के नामजद आरोपी को पुनसिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर 2020 को पुनसिया बाजार के समीप एक वाहन से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पुनसिया निवासी अभिषेक कुमार नामजद आरोपी था। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पुनसिया में एक वाहन लूटपाट मामले में 13 दिसंबर 2020 से फरार चल रहा था ।जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राय