रजौन(बांका): पंचायत चुनाव 2021 को लेकर आदर्श आचार संहिता को देखते हुए प्रशासन का तेवर सख्त हो गया है।आगामी पंचायत चुनाव रजौन प्रखंड क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को होनी है।जिसको लेकर मंगलवार को सख्ती दिखाते हुए रजौन प्रशासन द्वारा मंगलवार से चुनावी बैनर,पोस्टर व होर्डिंग हटवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।सीओ मु.मोइनुद्दीन के नेतृत्व में चार मजदूरों के सहयोग से पुनसिया बाजार और रजौन बाजार में अभियान चलाकर सड़कों पर लगे होर्डिंग पोस्टर बैनर को हटवाया गया। साथ इस तरह चेताया भी कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री,मसलन, बैनर पोस्टर आदि ना लगाएं नहीं तो चुनाव आचार संहिता के मामले में कार्रवाई की जाएगी।इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त है।सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्रों में जगह-जगह लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर और किसी भी प्रकार की अवैध विज्ञापन वाली विषय वस्तु को हटाने की कार्रवाई प्रशासन बड़ी तत्परता के साथ कर रही है अगले एक-दो दिन में सभी तरह के बैनर पोस्टर को हटा दिया जाएगा।साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए अपनी अपनी बैनर पोस्टर को समय रहते हुए हटवा ले अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव