रजौन (बांका): पंचायत चुनाव को लेकर शराब की खेप का आवागमन लगातार जारी है। जिसको लेकर पुलिस भी चौकस हो गई है। इसी कड़ी में रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव में छापेमारी कर 189 बोतल लैला देसी शराब को बरामद किया। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही तस्कर घर छोड़कर फरार हो चुका था। थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि बखड्डा गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई तो निधि यादव के घर से 189 बोतल कुल 58 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। छापेमारी के क्रम में तस्कर घर छोड़कर फरार हो चुका था। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव