विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रजौन (बांका):पंचायत चुनाव को लेकर शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार संध्या को नवादा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली चौक के समीप छापेमारी कर 17 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नवादा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कोतवाली चौक के समीप एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में 17 बोतल कुल 12 लीटर विदेशी शराब के साथ मधेपुरा जिला के गणेशपुर निवासी रविंद्र मेहता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट: के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post