रजौन (बांका) : पंचायत चुनाव तीसरे चरण के तहत रजौन प्रखंड में शुक्रवार की चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न करा ली गई। एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ देर से मतदान प्रारंभ होने की खबर है। मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था से मतदान संपन्न कराई जा रही थी। शांतिपूर्ण निष्पक्ष, निर्भीक तरीके से मतदान कराने को लेकर पंचायत चुनाव को लेकर बांका जिला अधिकारी सुहर्ष भगत, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता सुबह से ही दोपहर तक प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन से लेकर ग्रामीण इलाकों के कई मतदान केंद्रों पर पहुंच कर जायजा लिया है। डीएम, एसपी ने संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-8 के मतदान केंद्र संख्या 45 के समीप से एक उत्तरी जिला परिषद प्रत्याशी का चार चक्का वाहन को जब्त करने का आदेश दिया। शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान कराने के लिए डीसीएलआर पारुल प्रिया, अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रवि प्रकाश, एसडीओ सुश्री प्रीति, वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार, डिस्ट्रिक्ट डेरी डेवलपमेंट पदाधिकारी अजीत कुमार, रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बांका बीडीओ डॉ. संजय कुमार, सीओ अमित कुमार रंजन, फुल्लीडुमर बीडीओ विकास कुमार, सीओ अखिलेश कुमार, चुनाव प्रेक्षक सुमन प्रसाद सिंह, सहित जिला हेड क्वार्टर से अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों पर लगातार पहुंचकर कैंप करने में लगे हुए दिख रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र संख्या 101 प्रोनन्त मध्य विद्यालय बिशनपुर में कई ग्रामीणों एवं मतदाताओं ने शिकायत करते हुए नजर आ रहे थे कि मतदान केंद्र के भीतर एक पुलिस पदाधिकारी पुलिस वर्दी में किसी पर्सनल प्रत्याशी को मदद पहुंचा रहे है। इसकी शिकायत रजौन बीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार यादव से भी की गई। इस प्रकार मतदान केंद्र संख्या 250 प्राथमिक विद्यालय दौना में भी पुलिस वर्दी में एक सिपाही किसी प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायत ग्रामीण रामप्रवेश हरिजन आदि ने वरीय अधिकारियों से कर रहे थे। भ्रमण के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 101 एवं 102 पर बिशनपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार यादव एवं नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां पहुंच कर जायजा लेने के उपरांत खेत में धान का फसल लगे मेढ़ के सहारे आते दिखे रहे थे। सड़क मार्गों पर फर्राटे के साथ बाइक एवं वाहन चलाते देख करीब 50 वाहन चालकों से वाहनों की जब्ती की गई है। मतदान का प्रतिशत सुबह 9 बजे तक 14.78, 11 बजे तक 17.01, एक बजे तक 26.03, तीन बजे तक 44.47 एवं 5 बजे तक 259 बूथों में से 222 बूथों पर 53 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।जिनमें से 37 बूथों पर लम्बी कतार रहने की वजह से समाचार प्रेषण तक 7 बजे तक मतदान जारी था। हरचंडी-अमहारा पंचायत के बूथ संख्या 78,86 एवं 87 पर करीब 8 बजे तक मतदान होते रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 66.85 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। पंचायत चुनाव के दौरान पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या काफी अधिक देखी जा रही थी। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष निर्भीक मतदान कराने के लिए स्पेशल जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकार प्रथम एवं द्वितीय चरण पंचायत चुनाव की अपेक्षा तृतीय चरण का चुनाव और पूर्ण पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए काफी तत्पर दिख रहे थे। मतदान केंद्र के 200 मीटर को लक्ष्मण रेखा का पालन कराने के लिए पेट्रोलिंग एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य पालन में डटे हुए देख रहे थे। भ्रमण के क्रम में कन्या मध्य विद्यालय रजौन, राजावर बस्ती, नीमा, लश्करी, महिषाचंदा, नवादा, गोपालपुर, गोविंदपुर, विष्णुपुर, गोसाईंचक, रानीटीकर, चकपरासी, लकड़ा, दौना, परघड़ी, बरौनी सहित अन्य मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक मतदान कराने के लिए लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल, जोनल, पेट्रोलिंग पार्टी भारी संख्या में पुरुष एवं महिला सशस्त्र बलों के साथ कैंप और जायजा लेने में लगे हुए दिख रहे थे। वोगस मतदान नहीं हो इसके लिए पूरी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सजग देख रहे थे। सड़क मार्गों पर बाइक वाहन पर शस्त्र लहराने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही थी। मतदान के समय 2 महिला के बाद एक पुरुष का मतदान कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। सीनियर सिटीजन,बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को आने के साथ मतदान करने जा रहे थे। रजौन में चुनाव के लिए 259 मतदान केंद्र को 136 पीसीसीपी, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले किया गया था। पंचायत चुनाव के दौरान कई संवेदनशील बूथों तथा आदर्श मतदान केंद्र राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रजौन प्रखंड के पंचायत चुनाव के लिए 259 मतदान केंद्रों पर एक लाख 40 हजार 786 मतदाता में से 74082 पुरुष, 66704 महिला जिला परिषद उत्तरी 5, दक्षिणी 5 एवं मध्य से 8, पंचायत समिति सदस्य 26 पदों में से 166, मुखिया 18 में 135, सरपंच 18 पद में 93, वार्ड सदस्य 256 पद में से एक निर्विरोध छोड़कर 255 आदमी से 1225 एवं पंच 256 पद में से 78 निर्विरोध छोड़कर शेष 178 पद में से 518 सहित 2137 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम एवं बैलट बॉक्स में बंद हो गया है । मतगणना 10 एवं 11 अक्टूबर को बांका पीवीएस कॉलेज परिसर में होगा। मतदान से लेकर ईवीएम एवं बैलट बॉक्स को प्राप्त करने के लिए रजौन से लेकर बांका पीबीएस कॉलेज बज्र गृह तक संपन्न कराने में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी,बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,ओडीएफ प्रखंड कोऑर्डिनेटर नेहा झा, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी,बीआरपी संजय कुमार झा सहित प्रखंड के प्रतिनियुक्त शिक्षक, किसान सलाहकार, आरटीपीएस सहायक आदि एक दूसरे को सहयोग करने में लगे हुए दिख रहे थे। कंट्रोल रूम का प्रभारी सीडीपीओ सुनीता कुमारी को जिम्मेदारी दी गई थी। मतदान के दिन भी 30 चिन्हित स्थानों पर कोरोना टीका केंद्र संचालित करते हुए 500 मतदाताओं को टीका लगाया गया।
रिपोर्ट: केआर राव