जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के  9 सदस्य बीमार,गंभीर हालत में चल रहा है इलाज। 

 बांका : चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत के हरिजन बहुल कदरसा गांव में एक परिवार के नो सदस्य जंगली मशरूम खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गया है। अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी को पीएचसी लाकर भर्ती कराया गया है।जिसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कदरसा निवासी टिकेश्वर दास के परिवार के लोग मवेशी चराने बगल के जंगल मे गए थे। वही से जंगली छत्ते को उखाड़ कर सब्जी के लिए घर ले आये। और घर की महिलाओं ने उसका सब्जी तैयार कर दोपहर का भोजन किया।कुछ ही देर बाद सभी सदस्यों को चक्कर आने के साथ साथ उल्टी एंव सांस लेने में परेशानी के साथ पेट दर्द भी होने लगा। एक साथ सभी का तबियत खराब होने पर ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ ममता कुमारी ने सभी का इलाज किया। जिसमें निशा कुमारी 14 बर्ष, विशाल कुमार 12 बर्ष, संदीप दास 25 बर्ष, बबिता 25 बर्ष, अनिल कुमार 13 बर्ष, रवीना 10 बर्ष, कुंती 25 बर्ष, विनीता 6 बर्ष, एंव कन्हैया दास 30 बर्ष भी शामिल है।


महिला चिकित्सक ममता कुमारी ने बताया कि जंगली कुछ मशरूम जहरीला भी होता है।शायद इसे अच्छी तरह साफ नही करने के कारण सभी को फुट प्वाइजनिंग की शिकायत हो गयी। पर जल्दी अस्पताल आ जाने के कारण औऱ त्वरित इलाज के कारण सभी खतरे से बाहर है।औऱ जल्दी ही सभी को घर भेज दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post