बांका के एक युवक को  लूट में सफल नही होने पर अपराधियो ने ट्रेन से धकेला,बुरी तरह जख्मी युवक का चांदन अस्पताल में चल रहा है इलाज

 बांका:ट्रेन में छिनतई की घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने एक युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। किसी तरह युवक की जान बच सकी। बताया जाता है कि चांदन वार्ड 10 का निवासी सिराजुल अंसारी दो दिन पूर्व सिमुलतला के हेमताकुरा अपनी बहन के घर गया था।वहां से मंगलवार शाम झाझा ईएमयू ट्रेन से सिमुलतला से चढ़ कर जसीडीह आने के दौरान लाहाबन के समीप दो अपराधी द्वारा सिराजुल से जबरन मोबाइल छीनने लगे जिसमें दोनों में हाथापाई होने लगी। जिससे लुटेरे मोबाइल तो नही छीन सका लेकिन यूवक के पोकेट रखे 1000 छीन कर चलती ट्रेन से उसे गाड़ी के नीचे धकेल दिया।गलीमत था कि ट्रेन धीमी गति चल रही थी। जिससे बाल बाल बच गए। किसी तरह जख्मी  सिराजुल अंसारी ने अपने आप बीती मोबाइल से स्वजनों को दिया। मौके पर उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां उपस्थित चिकित्सक भोलानाथ ने उपचार कर घर भेज दिया।


चिकित्सक भोलानाथ ने बताया कि युवक को गंभीर चोट है। बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर किया गया है।जख्मी युवक ने बताया कि जसीडीह रेल थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post