मोतिहारी।आज जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले भर में पिछले 5 दिनों में हुई भारी बारिश के कारण ,जलजमाव से हुई फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे ।
वे बंजरिया प्रखंड के सेमरा पंचायत, सुगौली प्रखंड के फुलवरिया एवं सुकलपाकड़ पंचायत का दौरा किए ।
भ्रमण के दौरान उन्होंने फसल क्षति का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को 2 दिनों के अंदर फसल क्षति का आंकलन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अनिल कुमार, अपर समाहर्ता आपदा, जिला कृषि पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, ओएसडी आदि उपस्थित थे ।
(प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार)