शांति समिति की बैठक 

 बांका: सात अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र सह दुर्गा पूजा के आयोजन को प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्वक औऱ सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम चार बजे आनंदपुर ओपी में जबकि थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।  आनंदपुर में इस बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रशांत शांडिल्य ने जबकि थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों औऱ सदस्यों ने भाग लाया। उपस्थित पदाधिकारियो ने दुर्गापूजा आयोजन के स्थल,मेला व्यवस्था, एंव विसर्जन के बारे में सरकार के निर्देश से सभी को अवगत कराया गया। और सभी समिति को इसी सरकारी निर्देश के तहत पूजा ,मेला एंव विसर्जन करने का निर्देश दिया। इस बैठक में समिति द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस बल की भी मांग किया। इस बैठक में  आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,अवर निरीक्षक शिव शंकर राम, ग्रामीण पुलिस चौकिदार के साथ सरपंच आशिश रोबिन उड, मुखिया सुरेश यादव, अशोक यादव,नरेश यादव,मेराज अंसारी, सहदेव यादव,मिठू यादव जबकि थाना परिसर चांदन में विक्रम दुबे,अशोक शर्मा,नीरज सिंहा, विनोद पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय,अरविंद पांडेय,,छोटन,अनिल,मनोज,सहित सभी पूजा समिति के कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post