सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर

रजौन (बांका):थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडिया सड़क मार्ग स्थित पुनसिया चौक के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बनगांव निवासी डॉक्टर चंद्र किशोर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार बनगांव निवासी डॉक्टर चंद्र किशोर सिंह बाइक से सवार होकर अपने घर बनगांव की ओर आ रहा था, इसी क्रम में पुनसिया चौक के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जख्मी व्यक्ति को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी डॉक्टर चंद्र किशोर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post