पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के मतदान का निकला परिणाम, रजौन के विभा देवी, सुमन पासवान और मुकेश कुमार सिंह बने जिला परिषद सदस्य

रजौन (बांका):त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत 8 अक्टूबर शुक्रवार को रजौन प्रखंड के 18 पंचायतों के 259 बूथों पर हुए मतदान का मतगणना रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीवीएस कॉलेज बांका में सम्पन्न करा ली गई है। रजौन प्रखंड क्षेत्र से तीनों जिला परिषद सीट के परिणाम निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रीति के द्वारा घोषणा कर दी गई है। रजौन उत्तरी जिला परिषद सीट से विभा देवी निर्वाचित घोषित की गई है, जिन्हें 12389 मत प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर गुड़िया देवी रही, जिन्हें 7301 मत प्राप्त हुए। रजौन मध्य क्षेत्र से सुमन पासवान जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 9083 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर दिव्या भारती को 6289 मत प्राप्त हुए। ज्ञात हो कि सुमन पासवान अपना सीट बचाने में कामयाब रहे। इसके पूर्व रजौन प्रखंड के प्रमुख के पद पर भी 2006 से 2016 तक रहे। जिला परिषद दक्षिणी क्षेत्र से मुकेश कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए, उन्हें 12249 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रणवीर यादव को 10614 मत मिले। रजौन प्रखंड के 18 पंचायतों के मुखिया पद पर क्रमशः सिंहनान पंचायत से रविंद्र वर्मा, मझगांय-डरपा पंचायत से निवर्तमान मुखिया मृत्युंजय कुमार, संझा-श्यामपुर पंचायत से आशा देवी, राजावर पंचायत से पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव की पत्नी बबिता देवी, धायहरणा-महगामा पंचायत से मु. नेसात आवर, अमहारा-हरचंडी पंचायत से भैरो प्रसाद सिंह, सकहारा पंचायत से निर्वतमान मुखिया अमृता देवी, नवादा-खरौनी पंचायत से भूतपूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह की पत्नी आरती देवी, तिलकपुर पंचायत से श्रवण मंडल, खैरा पंचायत से रानी देवी, रजौन से रंजना देवी,  भवानीपुर-कठौन पंचायत से निवर्तमान मुखिया मनोज कुमार दास, चिलकावर-असौता पंचायत से मोनिका कुमारी, कठचातर-लीलातरी पंचायत से प्रियंका देवी, मोरामा-बनगांव पंचायत से रणधीर यादव, धौनी-बामदेव पंचायत से अनुपम कुमारी, ओढ़हारा पंचायत से प्रवीण कुमार सिंह एवं पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत से निवर्तमान मुखिया चंदा रानी ने जीत दर्ज की है। वहीं सकहारा पंचायत के दक्षिणी सीट से पंचायत समिति सदस्य के पद पर पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post