पंचायत चुनाव के दौरान पकड़ाए गए वाहनों से वसूला गया जुर्माना

रजौन (बांका): पंचायत चुनाव के दौरान बीते शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित पुनसिया चौक, रजौन थाना चौक, राजावर, संझा सहित अन्य जगहों पर बेवजह घूम रहे 50 वाहनों को जब्त किया गया था। जिसमें चार चक्का से लेकर दो पहिया एवं जेसीबी वाहनों को जब्त किया गया था। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था। बीते पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने भ्रमण के क्रम में 50 वाहन सहित चालकों को गिरफ्तार कर थाना परिसर में रखा गया था। जिसके बाद शनिवार को जब्त सभी वाहन चालकों से 55 हजार फाइन वसूल कर छोरा गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान 50 वाहनों को जब्त किया गया था जिससे 55 हजार का फाइन वसूल कर छोड़ दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post