रजौन(बांका):प्रखंड के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को चंद्रघंटा की पूजा अर्चना रजौन के 13 मंदिरों में धूमधाम के साथ किया गया। दुर्गा मां का यह स्वरूप परम शांति दायक एवं कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार अर्धचंद्र मौजूद है। यही कारण है कि मां के इस स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। लोग सुबह से ही मां के दरबार में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए थे। नवरात्र को लेकर माहौल भक्तिमय बन गया है। इस दौरान देवी गीतों एवं दुर्गा सप्तशती के पाठों से प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना धूमधाम से हो रही है। मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में दिन रात लगे हुए हैं। प्रखंड के प्रायः सभी पूजा स्थलों एवं मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों की पूजा समितियों के देखरेख में भव्य पंडालों का निर्माण करवाया जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव