रजौन (बांका):रजौन थाना परिसर में शनिवार की शान दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सरकार एवं विभाग द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप कराने को लेकर सीओ मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान की उपस्थिति में बैठक की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों को जिले में विभिन्न चरणों में हो रहे पंचायत आम चुनाव 2021 तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से भक्ति भावना के माहौल में पूजा इरम प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए विजया दशमी 15 अक्टूबर की देर रात्रि तक करा लेने को कहां गया है। पुनसिया बाजार दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अनिल रजक, बब्लेश केसरी आदि ने पुनसिया बाजार रजौन, बाराहाट एवं धोरैया तीन प्रखंड थाना क्षेत्र का लगभग बॉर्डर रहने की वजह से होमगार्ड जवान के स्थान पर अन्य जवानों की तैनाती की मांग की है। जिस पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सिर पर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला से प्राप्त पुलिस बलों की तैनाती की जा सकेगी। मालूम हो रजौन प्रखंड में पुनसिया बाजार, बस्ती, चिलकाबर, रुपसा, सिंहनान, राजावर मोड़ खिड्डी हाट, रजौन बाजार मोदी हाट, महादा, मड़नी, मालती एवं नवादा सहायक थाना क्षेत्र के खरबा, रानीटीकर मैं प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना मेला आदि का आयोजन किया जाता है। जबकि रजौन पंचायत के मिर्जापुर गांव में स्थाई दुर्गा मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित है। रजौन मोदी हाट, खिड्डी दुर्गा मंदिर वैष्णवी को छोड़कर सभी स्थानों पर बलि प्रथा की परंपरा है। पुनसिया बाजार दुर्गा पूजा समिति को हर हाल शनिवार की देर रात्रि से लेकर रविवार की प्रात प्रतिमा विसर्जित कर देने के लिए कहा गया है। मालूम हो महाष्टमी 13, नवमी 14 एवं विजयादशमी 15 अक्टूबर को है। शांति समिति की बैठक में अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन, नागेंद्र कुमार सहित मुखिया मृत्युंजय कुमार, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, मु. रहमान, देवनंदन श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, अनिल रजक, बब्लेश केसरी, मनोज कुमार, अरविंद चौधरी, अमित कुमार दत्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की बात कही है। पूजा एवं मेला शांतिपूर्ण ढंग से कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप कराने के लिए कहा है।
रिपोर्ट: केआर राव