बांका:चांदन प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के सिमरा मोड़ पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है। जबकि उसके साथ एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता के की मृतक हिमांशु यादव अपने ससुराल कुसुमजोरी पंचायत के सोतारी गांव आया था।जहां दुर्गापूजा के बलि का प्रसाद खाकर अपने चचेरे भाई के साथ अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर देवघर के रिखिया थाना के बलसारा गांव वापस जा रहा था। बताया जाता है कि सिमरा मोड़ पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गयी।औऱ दोनों सड़क पर ही गिर गया।बाद में हिमाशु यादव को काफी गंभीर रूप से जख्मी देख टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर जख्मी हालत में भाग गया। बाद में कुछ लोगो ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चचेरे भाई को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। इस दर्दनाक मौत के बाद दोनों परिवार में दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदल गया।