दुर्गा पूजा : DM की बड़ी कार्रवाई, 45 अधिकारियों का वेतन रोका,24 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण भी मांगा

(आदित्य दुबे /चम्पारण नीति) 

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के  डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 अधिकारियों का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. इसके अलावा इन अधिकारियों से 24 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

दरअसल, दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा अर्चना और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने जिले भर में जगह-जगह क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. वहां अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। जब डीएम ने दुर्गा पूजा प्रतिनियुक्ति स्थल पर मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो ड्यूटी से करीब 45 अधिकारी गायब पाए गए। 

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने तुरंत इन 45 अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए । अगले आदेश तक इनके वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी. इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर इनसे स्पष्टीकरण की भी मांग की है। फिलहाल डीएम की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर में नीचे अब 45 अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं ।

👇

फाइल फोटो


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post